पंजाब अपडेट्स:पंजाब में शहरों से गांव तक चलेंगी मिनी बस, सरकार ने 100 बस खरीदने के लिए मांगे टेंडर

पंजाब सरकार की तरफ से अब जल्द ही शहरों से गांवों के लिए मिनी बसें चलाई जाएंगी, ताकि लोगों का सफर आसान हो सके। इसी कड़ी में सरकार ने 100 मिनी बसें खरीदने का फैसला लिया है। अगर सब कुछ सही रहा तो ये बसें फरवरी महीने के आखिरी या मार्च तक पंजाब की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। इस संबंध में सरकार ने टेंडर जारी कर दिया है। इसी महीने 23 जनवरी को टेंडर में शामिल होने वाली कंपनियों की प्री-बिड मीटिंग होगी। इसके बाद फाइनेंशियल बिड बुलाकर आखिरी फैसला होगा। ये बसें पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) के माध्यम से खरीदी जाएंगी। बसें पर्यावरण-अनुकूल होंगी। सभी बसें BS-VI एमिशन नॉर्म वाली सिटी/अर्बन बसें (OBDA प्रकार की) होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *