पंजाब अपडेट्स:CM मान का जापान दौरा, यामाहा- होंडा जैसी कंपनियों के साथ मीटिंग; 10 दिन के टूर पर हैं

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए 10 दिन के जापान दौरे पर हैं। आज (2 दिसंबर) उनकी टोक्यो में उद्योगपतियों से मीटिंग होगी। इससे पहले वह गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद उनके अन्य प्रोग्राम होंगे। CM के साथ अधिकारियों की पूरी टीम गई हुई है। CM पहले जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (JBIC) सहित जापान के शीर्ष निवेश संस्थानों के साथ मीटिंग करेंगे। इस दौरान एशियन इंडस्ट्री, यामाहा मोटर और होंडा मोटर के साथ पंजाब में औद्योगिक निवेश और सहयोग पर मीटिंग होनी फिक्स है। इसके बाद मुख्यमंत्री मान जापान सरकार के उप-उद्योग मंत्री कोमोरी ताकुओ से भी मिलेंगे। पंजाब सरकार आगामी मार्च के महीने में मोहाली में प्रोग्रेसिव समिट प्लान कर रही है। NOC न मिलने पर खुद घोषणा पत्र भर सकेंगे उम्मीदवार जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में नामांकन के लिए NOC न मिलने पर जिला पंचायत उम्मीदवार अब खुद घोषणा पत्र भर सकते हैं। इलेक्शन कमीशन की तरफ उम्मीदवारों के लिए ये फैसला लिया गया है। इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बीते दिन इलेक्शन कमीशन को एक लेटर भी लिखा थ। उन्होंने कहा था कि उम्मीदवारों को एनओसी सही समय पर नहीं दी जा रही है। जिससे उम्मीदवारों को दिक्कत आ रही है। नामांकन की प्रक्रिया 4 तारीख तक चलनी है। इसी के चलते इलेक्शन कमीशन ने घोषणा पत्र भरने का ऑप्शन दिया है। पंजाब को मिले 3 वेहले लोग, 31 घंटे तक बिना खाए-सोए रहे पंजाब के मोगा में वेहले रहने का कॉम्पीटीशन हुआ। करीब 32 घंटे तक 2 लोग बिना खाए-सोए डटे रहे। पहले नंबर पर नाथेके के रहने वाले सतबीर सिंह और रोली निवासी लाभप्रीत सिंह 31 घंटे 4 मिनट तक वेहले बैठे रहे। दोनों ने इतने समय तक कुछ नहीं खाया। इसमें खास बात यह रही कि प्रतिभागियों ने मोबाइल भी नहीं छुआ। वहीं, इसमें तीसरे स्थान पर ढूडिके के चानन सिंह रहे। चाचन 29 घंटे तक वेहले बैठे रहे। इस अनोखी प्रतियोगिता में पंजाब के 55 लोगों ने हिस्सा लिया। मुकाबले में बिना सोए, बिना खाए और बिना वॉशरूम जाए बैठे रहने की शर्त थी। मोगा के घोलियां खुर्द में करवाए गए इस मुकाबले में किताब पढ़ने और सिमरन करने की छूट थी। प्रतिभागी आपस में बात कर सकते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *