पंजाब और चंडीगढ़ में घना कोहरा:लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़ रहे, 7 दिन मौसम खुश्क रहने की संभावना

पंजाब और चंडीगढ़ में देर रात से ही घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी कम है। इससे लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार अगले सात दिन तक इसी तरह से मौसम खुश्क रहने की संभावना है और सुबह व रात के समय घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि आज से हवाएं तेज और ठंडी होंगीं। इसका मुख्य कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पड़ी ताजा बर्फबारी है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश नहीं होने की वजह से धुंध के साथ साथ प्रदूषण बढ़ने के भी आसार बने हुए हैं। सोमवार को दिन के समय निकली धूप से मिली राहत
सोमवार को सुबह ही कोहरे से काफी राहत मिली थी, जैसे ही सूर्य निकला तो मौसम साफ हो गया था। जिससे सर्दी से भी राहत रही। आज भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद जरूर है। मगर यह दिन के समय कुछेक समय के लिए ही हो सकती है। सर्द तेज हवाओं की वजह से कोहरा छंटने की उम्मीद तो है मगर सर्दी से राहत बेहद है। ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं, जो धूप में भी जारी रहेगी। सोमवार को जालंधर के PAP चौक पर ट्रक और पंजाब रोडवेज व प्राइवेट बस की टक्कर हो गई। पनबस पहले ट्रक से टकराई, फिर उसकी टक्कर प्राइवेट बस से हो गई। हादसे में पनबस के परखच्चे उड़ गए, बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की बस गिद्दड़बाहा-मलोट रोड पर थेहड़ी के नजदीक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। बस में यूनिवर्सिटी का स्टाफ और स्टूडेंट्स थे। लुधियाना में सबसे कम तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को दिन का तापमान 24.1 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को पंजाब में सबसे कम तापमान लुधियाना में 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *