पंजाब की जेल में बंद गैंगस्टर की मौत:वकील बोले- हाईकोर्ट जाएंगे, अगस्त में बिजनौर से किया था गिरफ्तार, 19 मामले दर्ज

संगरूर जेल में मंगलवार को कुख्यात गैंगस्टर सागर न्यूटन की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ समय से उसकी दोनों किडनियां फेल थीं और तबीयत खराब चल रही थी। उसकी पुलिस कस्टडी में मंगलवार सुबह चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। गैंगस्टर के वकील ने मामले को हाई कोर्ट में ले जाने की बात कही है। सागर न्यूटन को लुधियाना पुलिस ने 20 अगस्त 2024 को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार किया था। वह पुलिस से बचने के लिए गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। उस पर 19 आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनकी जिम्मेदारी वह खुद सोशल मीडिया पर लेता था। इसके चलते पंजाब सरकार ने उसके दस से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए थे। गैंगस्टर की गिरफ्तारी दुगरी इलाके में एक घर पर कातिलाना हमले के मामले में हुई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। उल्लेखनीय है कि सागर की पत्नी वंशिका भी वर्तमान में जेल में बंद है। इससे पहले सागर ने पुलिस को धमकी दी थी कि अगर उसकी पत्नी को रिहा नहीं किया गया तो वह आपराधिक गतिविधियां जारी रखेगा, और पत्नी की रिहाई पर खुद को सरेंडर करने का वादा भी किया था। सागर के वकील बोले- मौत नहीं हो सकती
गैंगस्टर सागर न्यूटन की मंगलवार को संगरूर जेल में मौत हो गई। जिसके बाद उसके वकील साहिल शर्मा ने कहा कि न्यूटन की मौत ऐसे नहीं हो सकती। पुलिस ने उसे काफी टॉर्चर किया है और पिछले एक हफ्ते से पुलिस उसे इलाज के बहाने उसके अस्पतालों में चक्कर लगवा रही थी। एडवोकेट साहिल शर्मा ने कहा कि वह सागर न्यूटन की मौत को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे, क्योंकि उसकी मौत पुलिस कस्टडी में हुई है और ऐसे में सागर की मत के लिए पुलिस ही जिम्मेदार है जोकि सागर की किडनी फेल होने, शुगर लेवल काफी कम होने जैसी बयानबाजी कर रही है जोकि झूठी कहानी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *