पंजाब की बड़ी खबरें:लुधियाना में सिरफिरे आशिक ने महिला को बंधक बनाया; बिजनेस आइडिया न देने पर रुकेगा स्कूलों का रिजल्ट

लुधियाना के पॉश इलाके में प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर के पास एक सिरफिरे आशिक ने प्यार में नाकाम होने पर एक महिला को उसकी ही कार में करीब 7 घंटे तक बंधक बनाए रखा। महिला के साथ उसने रेप का प्रयास किया और अश्लील हरकतें की। महिला ने कहा कि विरोध करने पर उसकी नाक पर लोहे के कड़े से हमला कर लहूलुहान कर दिया। महिला को उसकी अश्लील फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया और कार में टक्कर मार फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात रंजीत नगर निवासी मोहित से लॉकडाउन के दौरान हुई थी। मोहित ने खुद को अपनी पत्नी से परेशान बताया और उससे दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन जब उसको पता चला कि मोहित उसे और अपनी पत्नी दोनों को धोखा दे रहा है तो उसने दूरी बनानी चाही। तब से मोहित ने धमकियों और ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर) स्कूल शिक्षा बोर्ड की चेतावनी, बिजनेस आइडिया न देने पर रुकेगा स्कूलों का रिजल्ट पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) से एफिलिएटेड व एसोसिएटेड स्कूल प्रिंसिपलों ने पंजाब सरकार के इंटरप्रेन्योर प्रोजेक्ट को गंभीरता से नहीं लिया। ज्यादातर स्कूल प्रिंसिपलों ने प्रोजेक्ट के तहत अपने बिजनेस आइडिया विभाग को नहीं भेजे। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सेक्रेटरी ने प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपलों को नोटिस जारी कर सख्त चेतावनी दी है। बोर्ड ने स्कूल प्रिंसिपलों को साफ कह दिया कि जिसने बिजनेस आइडिया सबमिट नहीं किए, उन स्कूलों के स्टूडेंट्स का बोर्ड रिजल्ट रोक दिया जाएगा। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इंटरप्रेन्योर प्रोजेक्ट के तहत सभी स्कूल प्रिंसिपलों से बिजनेस आइडिया मांगे थे ताकि उन आइडियाज को स्टूडेंट्स के साथ शेयर करके उन्हें इंटरप्रेन्योर बनने के लिए प्रेरित किया जा सके। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *