पंजाब की मंडियों में 102 लाख टन गेहूं की आवक:फतेहगढ़ साहिब पहुंचे आपूर्ति मंत्री, कटारुचक बोले- किसानों को 18 हजार करोड़ रुपए मिले

पंजाब में गेहूं की खरीद तेजी से जारी है। राज्य की 1864 मंडियों में अब तक 102 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुका है। सरकारी एजेंसियों ने इसमें से 97 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली है। प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारूचक ने फतेहगढ़ साहिब की अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने बताया कि किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। मंडियों में सवा 5 लाख किसान अपनी फसल लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर मंडियों के प्रबंधन की लगातार समीक्षा की जा रही है। मंत्री कटारूचक ने कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही मंडियों में काम करने वाले मजदूरों की सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सभी मंडियों में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *