पंजाब की विधायक के खिलाफ आज से शुरू होगा ट्रायल:चंडीगढ़ जिला अदालत में चलेगा केस, बीजेपी दफ्तर के बाहर पुलिस से झड़प मामला

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक व पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान व तीन अन्य नेताओं के खिलाफ 2021 में दर्ज चंडीगढ़ में दर्ज मामले का ट्रॉयल आज 5 फरवरी से से शुरू होगा। इस मामले के अन्य आरोपियों में पार्टी के चंडीगढ़ इकाई के सह प्रभारी डॉ. सन्नी आहलुवालिया, राजविंदर कौर गिल व अर्शदीप सिंह शामिल है इन पर आईपीसी की धारा 188, 323, 332 व 353 के तहत केस चलेगा। बीजेपी दफ्तर के बाहर पुलिस से हुई थी झड़प यह मामला चार साल सेक्टर-39 में दर्ज हुआ था। 4 अगस्त 2021 को पार्टी के AAP के नेताओं ने सेक्टर-37 स्थित भाजपा दफ्तर को घेरने की कोशिश की हुई थी। चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक दिया था। पुलिस ने इन लोगों को समझाने की कोशिश की और आगे से जाने से रोकने की कोशिश की है। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई है। इसमें कई पुलिस वाले जख्मी हो गए थे। फिर सभी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पहली बार विधायक बनने पर बनी थी मंत्री अनमोल गगन मान पार्टी के प्रमुख नेता व पार्टी सुप्रीम अरविंद केजरीवाल की करीबी हैं। वह पार्टी के लिए गाना तक गा चुकी है। इसके अलावा पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल उनके लिए प्रचार करने के लिए खुद खरड़ आए थे। वहीं, उन्हें पहली बार चुनाव जीतने के बाद ही मंत्री बना दिया गया था। हालांकि गत साल किए मंत्रिमंडल फेरबदल में इनको मंत्री पद से हटा दिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *