पंजाब की 11 जेलों में ITI यूनिट्स स्थापित होगी:कैदियों को NCVT और NSQF सर्टिफाइड स्किल ट्रेनिंग मिलेगी, पटियाला सेंट्रल जेल से होगा आगाज

पंजाब की जेलों के अंदर 11 नई ITI यूनिट्स स्थापित करने जा रही है। यहां कैदियों को NCVT और NSQF सर्टिफाइड स्किल ट्रेनिंग मिलेगी, ताकि रिहाई के बाद वे अपनी जिंदगी नई शुरुआत से आगे बढ़ा सकें। पूरा काम प्रोजेक्ट ‘Empowering Lives Behind Bars’ के तहत होगा। इसका शुभारंभ चीफ जस्टिस सूर्यकांत सेंट्रल जेल पटियाला से करेंगे। इस प्राेजेक्ट में यह कोर्स चलेंगे प्रोजेक्ट में कैदियों को वेल्डिंग, इलेक्ट्रिशियन, बेकरी, COPA समेत कई ट्रेड्स में छोटे और बड़े कोर्स कराए जाएंगे।इसी दिन पंजाब स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी का राज्यस्तरीय अभियान ‘Youth Against Drugs’ भी लॉन्च होगा । इसके लिए सरकार की तरफ सारी प्लानिंग कर ली गई। पेट्रोल पंप संभालते है कैदी इससे पहले भी पंजाब की जेलों में कइ तरह के कोर्स कैदियों को करवाए जाते है। यहां तक पंजाब की जेलों में कैदी पेट्रोल पंप तक संभालते हैं। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। यह प्रोजेक्ट काफी बढ़िया चल रहा है। इसके अलावा साबुन, ताैलिए बनाने व इंटे बनाने का प्रोजेक्ट भी सरकार चल रहा है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *