पंजाब के आठ जिलों में आज बारिश का अलर्ट:40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; औसतन 3.6 डिग्री अधिक बढ़ा तापमान

मौसम विभाग ने 22 जून तक पंजाब के कई जिलों में बारिश व तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 21-22 जून को पंजाब के अधिकतर जिलों में बारिश होगी व 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पंजाब में अधिकतम तापमान में औसतन 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य से 1.7 डिग्री कम बना हुआ है। बीती शाम राज्य में सबसे अधिक तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में रिकॉर्ड किया गया। जबकि अमृतसर में 38.0°C, लुधियाना में 34.3°C, पटियाला में 35.2°C, मोहाली में 36.0°C, फरीदकोट में 34.6°C, संगरूर में 37.6°C, फिरोजपुर में 36.4°C, नवांशहर में 37.5°C और रूपनगर में 38.0°C तापमान दर्ज किया गया। आज 8 जिलों में बारिश का अनुमान 19 से 22 जून तक राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) और भारी वर्षा की संभावना है। आज हिमाचल प्रदेश के साथ सटे पंजाब के 8 जिलों होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और गुरदासपुर आदि जिलों में येलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में गर्मी की तीव्रता फिर से बढ़ी है, लेकिन अगले 4-5 दिनों में तेज हवाओं व बारिश से आंशिक राहत की संभावना बनी हुई है। पंजाब के शहरों का तापमान अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे, धूप भी खिलेगी। तापमान 27 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे, धूप भी खिलेगी। तापमान 27 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे, धूप भी खिलेगी। तापमान 26 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे, धूप भी खिलेगी। तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे, धूप भी खिलेगी। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *