पंजाब के कांग्रेसी दिल्ली दरबार में गोटियां फिट कर रहे:2027 में टिकट के इच्छुक, लुधियाना के कांग्रेसी सांसद किशोरी के ईर्द-गिर्द घूम रहे

पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं लेकिन टिकट चाहने वालों ने अभी से दिल्ली दरबार में अपनी गोटियां फिट करनी शुरू कर दी। लुधियाना के कांग्रेसियों ने गांधी परिवार के सबसे वफादार नेताओं और अमेठी से सांसद किशोरी लाल के इर्द-गिर्द घूमना शुरू कर दिया। किशोरी लाल लुधियाना के पार्षद से लेकर सांसद तक की टिकट फाइनल करवाने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। उनके बारे में यह भी चर्चा है कि वे कई नेताओं को लंबे समय तक टिकट दिलाते रहे हैं। लुधियाना में जो लोग विधानसभा चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं, लगभग सभी किशोरी लाल के जरिए गांधी परिवार तक पहुंच बनाने के जुगाड़ में जुटे हुए हैं। बावा ने किशोरी लाल को चीफ गेस्ट बनाया
लुधियाना कांग्रेस के सीनियर नेता केके बावा ने 21 नंबर को पूर्व PM स्व. जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम कराया। जिसमें उन्होंने सांसद किशोरी लाल को मुख्य मेहमान बनाया। बावा पिछले विधानसभा चुनाव में लुधियाना वेस्ट सीट से टिकट मांग रहे थे। जब पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दी तो उन्होंने पार्टी तक छोड़ दी थी। हालांकि बाद में फिर से पार्टी में शामिल हो गए थे। इस बार बावा भी किशोरी लाल से नजदीकियां बढ़ाकर गांधी परिवार तक पहुंचने की कोशिश में हैं। टिकट दावेदार पवन दीवान, अश्वनी शर्मा समेत अन्य नेता मिलने पहुंचे
लुधियाना कांग्रेस के पूर्व प्रधान पवन दीवान इस समय लुधियाना वेस्ट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। वो सांसद मनीष तिवारी के बेहद नजदीकी हैं लेकिन मनीष तिवारी उन्हें पिछली बार और उपचुनाव के दौरान टिकट नहीं दिला पाए। इसे देखते हुए पवन दीवान भी अब किशोरी लाल से नजदीकियां बढ़ाने में जुट गए हैं। पूर्व जिला प्रधान अश्वनी शर्मा लुधियाना उत्तरी और पूर्वी से पार्टी के टिकट की मांग पहले भी करते रहे हैं लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली। अश्वनी शर्मा भी अब किशोरी लाल से निकटता बढ़ाने में जुटे हैं। किशोरी लाल जब भी लुधियाना आते हैं तो वो उनके साथ जरूर दिखते हैं। कौन हैं किशोरी लाल, जिनके पीछे घूम रहे कांग्रेसी..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *