पंजाब के तापमान में आया 4.2 डिग्री का उछाल:6 दिन बारिश के आसार नहीं, सामान्य रहेगा मौसम; उमस करेगी परेशान

पंजाब में बीते 24 घंटों में बारिश देखने को नहीं मिली है। आने वाले 5 दिन भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। राज्य में कुछ दिन मानसून अब सुस्त रहेगा, बारिश के आसार भी कम हैं। जिसके चलते तापमान में बढ़ौतरी भी होगी और उमस लोगों को परेशान भी करेगी। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिनों बारिश ना होने के कारण तापमान में उछाल देखने को मिला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के तापमान में 4.2 डिग्री का उछाल देखने को मिला है। जिसके बाद राज्य का औसतन अधिकतम तापमान सामान्य पहुंच गया है। वहीं, बठिंडा में तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, अमृतसर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री, लुधियाना में 35 डिग्री, पटियाला में 34.5 डिग्री, पठानकोट में 34.1 डिग्री तापमान में दर्ज किया गया है। पंजाब में 120 मिमी बरसे बादल पंजाब में इस मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 23 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग अनुसार 1 जून से देश में हुई बारिश को मानसून के साथ जोड़ा जाता है। इस अनुसार राज्य में अभी तक 120.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इन दिनों में अभी तक 104.1 मिमी बारिश सामान्यता होती है। वहीं, राज्य में सबसे अधिक बारिश अमृतसर में दर्ज की गई है। यहां 201.6 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य 101 मिमी से 100 फीसदी अधिक है। वही, लुधियाना में अभी तक 189 मिमी, तरनतारन में 173.8 मिमी और फरीदकोट में 155.9 मिमी बारिश बारिश दर्ज की गई है। जबकि कपूरथला में मानसून सबसे कमजोर है। यहां मात्र 37.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 63 फीसदी कम है। पंजाब के प्रमुख शहरों में आज का मौसम अमृतसर- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 25 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *