पंजाब के दलितों के सशक्तिकरण के लिए एकजुट हुए दो एससी बोर्ड

लुधियाना| पंजाब के दलित भाईचारे के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रदेश की दो सबसे बड़ी संस्थाओं ने हाथ मिलाया है। एससी कमीशन के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी और दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव के बीच चंडीगढ़ स्थित एससी कमीशन कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। विजय दानव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का चेयरमैन गढ़ी ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। बैठक का मुख्य एजेंडा राज्य की करीब 1.40 करोड़ दलित आबादी को मुख्यधारा से जोड़ना और उनके शोषण के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाना रहा। विजय दानव ने बैठक के दौरान स्पष्ट संदेश दिया कि प्रदेश में कहीं भी दलित समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चर्चा के दौरान पंजाब सरकार द्वारा सफाई और सीवर कर्मचारियों की पक्की नियुक्तियों को दलित समाज के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताया गया। साथ ही, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम में लाई गई पारदर्शिता पर भी जोर दिया गया ताकि धन के अभाव में किसी भी दलित छात्र की पढ़ाई न छूटे। चेयरमैन गढ़ी ने कमीशन की कार्यप्रणाली साझा करते हुए आश्वासन दिया कि पारदर्शिता और त्वरित न्याय उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *