पंजाब के निहंग सिंह ने लॉरेंस से मांगी हेल्प:बोले-बीजेपी में जाने से हमले हो रहे, अभी तुम्हारी जरूरत, ISI से मिले सिंह मरवाना चाहते

पंजाब के निहंग बाबा सतनाम सिंह ने गैंगस्टर लॉरेंस से हेल्प मांगी है। इसका वीडियो जारी कर सतनाम सिंह ने कहा कि ये वीडियो केवल लॉरेंस के लिए है। मैं लॉरेंस से कहना चाहता हूं कि मेरी मदद करो। अपना कोई भी आदमी मेरे पास भेज दो। बीजेपी जॉइन करने के बाद मुझ पर 2 बार हमला हो चुका है। ISI से मिले कई सिख मुझे मरवा देना चाहते हैं।
सतनाम सिंह ने कहा कि ऐसा उसके खिलाफ इसलिए किया जा रहा है क्योंकि वह सनातन की बात करता है। उसने बीजेपी जॉइन की है। निहंग सिंह बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर का समर्थन करता है। इस कारण कई जत्थेबंदियां उसका विरोध कर रही हैं।
बता दें कि मोगा के चड़िक गांव से संबंधित सतनाम सिंह निहंग रसूलपुर का खुलकर समर्थन करता है। बीते दिनों दोनों ने चंडीगढ़ में हुए कथा समारोह में हिस्सा लेकर हवन भी डाला था जिसका भी सिख जत्थेबंदियों ने विरोध किया था। निहंग सिंह को धमकी देने वाले निहंग मान सिंह बुड्ढा दल वालों ने लॉरेंस से मदद मांगने पर कहा कि हरजीत सिंह तुम डर गए हो। अब क्यों डर रहे हो। हमने तो पहले ही कहा था कि सही तरीके से चलो।

सतनाम सिंह ने वीडियो में कही कई अहम बातें
सरकार हथियार लाइसेंस नहीं बना रही, लॉरेंस मुझे तुम्हारी जरूरत- सतनाम सिंह ने वीडियो में कहा कि मेरी बात लॉरेंस के नाम पर है। लॉरेंस के साथ, इस वीडियो के जरिए बात करनी है। वीर लॉरेंस, मुझे और मेरे साथ के सिंहों की जान को इस समय अपने ही सो-कॉल्ड लोगों से जान का खतरा है। सरकार मेरे लाइसेंस बनाकर नहीं दे रही है। सारी सिख जत्थेबंदियां मेरा विरोध कर रही हैं। अगर मैं जिंदा रह गया न, जहां तू कहेगा वहां हम भी सब कुछ करने को तैयार होंगे, पर आज मेरा साथ दे।
अगर तू मेरा साथ दे सकता है तो जरूर अपना बंदा भेज -सतनाम सिंह ने कहा कि लॉरेंस अगर तू मेरा साथ दे सकता है तो जरूर दे और टीम का कोई भी बंदा कहीं से भी हमारे साथ कनेक्ट कर। क्योंकि आज मेरे पास कोई भी नहीं है। मैंने बीजेपी भी इसीलिए ज्वाइन की थी कि मेरी और मेरे साथ के सिंहों की सुरक्षा ठीक रहे। मुझ पर दो हमले हो चुके हैं और भी हमले होंगे। अब मैं यह चीज बर्दाश्त नहीं करूंगा। मेरा नुकसान हो जाए तो हो जाए, पर मेरे साथ के सिंहों का थोड़ा सा भी नुकसान हुआ तो मैं किसकी-किसकी मां को जवाब दूंगा।
इंडिया में तू ही मेरी मदद कर सकता है- सतनाम सिंह ने कहा कि लॉरेंस तेरे बंदे मुझे जल्दी से जल्दी कनेक्ट करें। लोरेंस मुझे तेरी बहुत जरूरत है। आज इस पूरे भारत मुल्क में मुझे तेरी जरूरत पड़ी है और मुझे उम्मीद है तू जल्दी मेरे साथ वीर कनेक्ट करेगा। जितने भी लॉरेंस के ग्रुप के बंदे हैं, उनमें से कोई भी बंदा जल्दी से जल्दी कनेक्ट करे। आपका यह जो एहसान है ना, सारी जिंदगी नहीं भूलूंगा मैं। मैं वादा करता हूं तेरे साथ कि मैं सारी जिंदगी तेरा यह एहसान कभी नहीं भूलूंगा, अगर तू एक बार मेरा साथ दे दे।

मेरी वीडियो को लॉरेंस के पास पहुंचाओ
सतनाम सिंह ने कहा कि यह वीडियो लॉरेंस के पास पहुंचाओ। लॉरेंस, मुझे बहुत बातों के कारण टारगेट किया जा रहा है और मुझे मारने वाले चेहरे सिखों के ही हैं, पर उन सिखों के दिमाग ISI द्वारा हाईजैक किए हुए हैं। तू वीर मेरा साथ दे सकता है तो मैं तेरा बहुत शुक्रगुजार होऊंगा। हरजीत सिंह रसूलपुर भी कर चुके लॉरेंस की तारीफ
पंजाब के रोपड़ के रहने वाले निहंग सिंह हरजीत सिंह रसूलपुर भी गैंगस्टर लॉरेंस की तरीफ कर चुके हैं। विवादों में रहने वाले रसूलपुर ने गैंगस्टर लॉरेंस को जी कहकर बुलाया था। निहंग सिंह रसूलपुर ने इसका वीडियो भी जारी किया था। रसूलपुर ने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी और लॉरेंस के विवाद में कहा कि एक पाकिस्तानी इंडियन को कैसे धमका सकता है। रसूलपुर ने कहा था कि लॉरेंस ने एक गोली चलाई तो कितने दिनों तक शहजाद भट्टी को नींद नहीं आई। अब शहजाद भट्टी हमारे नौजवान को धमकी दे रहा है। हमारा नौजवान चाहे गैंगस्टर हो या छोटा-मोटा बदमाश हमें उस पर गर्व होना चाहिए। रसूलपुर ने ये भी कहा था कि मैं लॉरेंस से कहना चाहता हूं कि अपने बंदों को तंग न किया करे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *