पंजाब के पांच जिलों में बारिश की संभावना:20 जिलों में आंधी और बिजली गरजेगी, बठिंडा में 45.8 डिग्री तापमान दर्ज

पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो कि सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री अधिक है। बठिंडा सबसे अधिक गर्मी वाला स्थान रहा है, जहां पर 45.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, अब रातों का तापमान भी बढ़ेगा। वहीं, आज (21 मई) को राज्य के पांच जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। इसके अलावा, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, मनसा, बठिंडा, मुक्तसर और फाजिल्का जिलों में कई स्थानों पर धूल भरी आंधी/गरज के साथ बारिश/बिजली के साथ तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 तारीख तक ऐसा रहेगा मौसम 21, 23, 24 और 25 तारीख को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है, जबकि 22 तारीख को मौसम ड्राई रहेगा। 26 तारीख को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इस दौरान तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ तूफान/बिजली चमकने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में अलग-अलग स्थानों पर गर्म रात की स्थिति की संभावना है।
पंजाब के प्रमुख शहरों में आज का मौसम
चंडीगढ़ – आंशिक रूप से बादल छाएंगे। तापमान 30 से 41 डिग्री के बीच रहेगा।
अमृतसर – आंशिक रूप से बादल छाएंगे। तापमान 25 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
जालंधर – धूप खिलेगा, हल्के बादल भी छाएंगे। तापमान 29 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
लुधियाना – आंशिक रूप से बादल छाएंगे। तापमान 25 से 44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
पटियाला – धूप के साथ आकाश साफ रहेगा। तापमान 30 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
मोहाली – हल्के बादल भी छाएंगे। तापमान 30 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *