पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गिरदावरी जारी:स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह बोले, पीड़ितों को जल्द मिलेगा मुआवजा

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जल्द ही बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा राशि जारी करेगी। डॉ. बलवीर सिंह ने सुल्तानपुर लोधी के बाऊपुर, सांगरी और मुहम्मदाबाद जैसे बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार विशेष गिरदावरी का काम तेजी से कर रही है। राजस्व विभाग बर्बाद हुई फसलों और क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वेक्षण कर रहा है, जबकि पशुपालन विभाग मृत पशुओं का डेटा एकत्र कर रहा है ताकि प्रभावितों को मुआवजा दिया जा सके। कब मिलेगी मुआवजा की राशि? डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि दिवाली तक प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। पंजाब सरकार ने प्रति एकड़ मुआवजे की राशि 6800 रुपए से बढ़ाकर 20,000 रुपए कर दी है। उन्होंने बीमारियों की रोकथाम को बाढ़ के बाद की सबसे बड़ी चुनौती बताया। मंत्री बलवीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने विशेष मेडिकल टीमें तैनात की हैं और त्वचा व पेट संबंधी रोगों से बचाव के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। बाढ़ के कारण मानसिक समस्याओं का सामना कर रहे लोगों के लिए काउंसलिंग भी उपलब्ध कराई जा रही है। डॉ. बलवीर सिंह ने पुनर्वास प्रयासों में सहायता करने वाली गैर-सरकारी संस्थाओं (NGOs) का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *