पंजाब के मंत्री करेंगे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा:पट्‌टी पहुंचे मंत्री भुल्लर; कहा- हरियाणा सीएम पानी मांगते हैं, केंद्र को मुआवजे के लिए कहें

पंजाब सरकार के मंत्री व विधायक अब बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इसका मकसद अब पंजाब में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनने व उनका तुरंत हल निकालने का है। आज ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत सिंह भुल्लर पट्‌टी के गांव हरिके, कुटीवाला समेत कई जिलों में पहुंचे। जहां उन्होंने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान हरियाणा सरकार को भी घेरा और सीएम नायब सैनी को पंजाब के लिए मुआवजा मांगने की बात कही। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से ब्यास व सतलुज का जलस्तर उफान पर है। जिससे तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, पटियाला आदि जिलों के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। आज ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत सिंह भुल्लर पट्‌टी के गांव हरिके, कुटीवाला समेत कई जिलों में पहुंचे। जहां उन्होंने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान गांव राम सिंह वाला का भी दौरा किया। जहां धुस्सी बांध टूटने के कारण पानी गांवों में व खेतों में पहुंच गया है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी हर मुश्किल का हल निकाला जाएगा। हरियाणा सरकार पर बरसे मंत्री मंत्री भुल्लर ने कहा कि जब धान लगाने का सीजन आता है और हमें पानी की जरूरत होती है तो हरियाणा हमसे पानी मांगने लगता है। हमे भाई कन्हैया की सनतान कहते हुए पानी मांगा जाता है। अब जब हिमाचल में बारिश हो रही है और हमारे खेत ढूब रहे हैं, तो केंद्र सरकार को हर किसान को मुआवजा देना चाहिए। बाढ़ से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *