पंजाब के मंत्री का दिल्ली थाना के बाहर हंगामा:आप वर्करों से मारपीट का केस,अमन से पुलिस कर्मी बोला-मंत्री पंजाब के हो दिल्ली के नहीं

पंजाब के आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बीती रात दिल्ली के तुगलक रोड थाना के बाहर आप वर्करों के साथ दिल्ली पुलिस के खिलाफ हंगामा कर रोष जाहिर किया। उनका आरोप था कि दिल्ली में भाजपा शराब और पैसे बांट रही है। इस संबंधी जब पुलिस को आप वर्करों ने शिकायत दी तो पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाए उल्टा आप वर्करों और कुछ पत्रकारों को थाने में बंद कर दिया। पुलिस कर्मियों से बहसबाजी की वीडियोग्राफी भी हुई अमन अरोड़ा ने थाना के बाहर पुलिस अधिकारियों के साथ बहसबाजी की वीडियोग्राफी भी फेसबुक पेज पर की। वीडियो में अमन अरोड़ा को थाना में पुलिस कर्मी घुसने नहीं दे रहे थे। अरोड़ा ने एक साथी ने पुलिस कर्मी से कहा भी कि वह पंजाब के मंत्री है तो पुलिस कर्मी ने सख्त लहजे में जवाब दिया कि मंत्री पंजाब के है दिल्ली के नहीं। अमन अरोड़ा और तुगलक रोड थाना में रात 2 बजे यह बहसबाजी हुई जिसकी वीडियो आज पूरे पंजाब भर में खूब वायरल हो रही है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा बोले… जानकारी देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि रात 2 बजे थाना में इसलिए आना पड़ा कि दिल्ली पुलिस आप वर्करों के साथ धक्केशाही कर रही है। भाजपा के उन लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया है जो शराब और पैसे बांट रहे थे। अमन ने कहा कि मेरे साथ आज कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर, शैरी कलसी आदि सभी मौजूद है। दिल्ली में आज थानों में इंसाफ नहीं मिल रहा। आप वर्करों से हमें मिलने तक नहीं दिया जा रहा। दिल्ली पुलिस से निवेदन है कि वर्दी की इज्जत रखे भाजपा के इशारे पर काम न करें। पुलिस की धक्केशाही का आप डटकर विरोध करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *