पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में 10 मंत्री मंत्रियों की तैनाती:हुसैनीवाला बॉर्डर पर संवेदनशील गांवों में मंत्रियों का दौरा स्थगित, कल लोगों से मिलेंगे

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच पाकिस्तान के साथ लगते पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में संवेदनशील की स्थिति बनी हुई है। खासकर फिरोजपुर में हुसैनीवाला बॉर्डर पर स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। इसे देखते हुए पंजाब सरकार के दो-दो कैबिनेट मंत्रियों की ड्यूटी पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में लगा दी गई है। पंजाब के छह इलाकों में 10 मंत्रियों की ड्यूटी लगी है। ऐसे में सभी मंत्री अपने-अपने एरिया में दौरा करेंगे और अस्पतालों से लेकर व्यवस्थाओं के बारे में जायजा लेंगे। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां और मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां फिरोजपुर में सिविल अस्पताल में जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में बेड, दवा एवं मेडिकल उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया। सीएमओ और चिकित्सकों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं हुसैनीवाला बॉर्डर के संवेदनशील गांवों में दोनों कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां और मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां का दौरा स्थगित कर दिया गया। फिरोजपुर में सतलुज नदी के पार इस बॉर्डर के साथ लगते करीब 10 से 12 गांवों में दौरा करना था और लोगों से मुलाकात कर हौसला अफजाई करना था। मगर ब्लैकआउट एवं अन्य कारणों के चलते दौरा रद्द हो गया। अब शनिवार को दोनों मंत्री दौरे के लिए जाएंगे और ग्रामीणों से मिलेंगे। पंजाब के इन एरिया में इन मंत्रियों की लगी ड्यूटियां

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *