पंजाब के 10 जिलों में ओरेंज अलर्ट, अन्य में येलो:तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम; मानसून में 16% अधिक बरसे बादल

पंजाब में आज बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार भी यही हालात रहने वाले हैं। रविवार हुई बारिश के बाद राज्य का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून सीजन के दौरान इस साल पूरे राज्य में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार सुबह तक राज्य में 3.5 मिमी बारिश हुई। वहीं, रविवार दोपहर तक कई जिलों में बरसात रही। जिसके चलते राज्य के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की कम देखने को मिली है, जिसके बाद राज्य का अधिकतम औसत तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। वहीं बठिंडा में सर्वाधिक गर्म शहर रहा, जहां 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पूरे राज्य में आज बारिश का अलर्ट आज पंजाब के 10 जिलों, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, नवांशहर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर में बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी है। इसके अलावा अन्य पूरे राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को ये अलर्ट पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर व होशियारपुर तक सीमित रहेगा। जबकि यलो अलर्ट तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली व फतेहगढ़ साहिब के लिए जारी किया गया है। पंजाब में मानसून की स्थिति पंजाब में मानसून इस साल सामान्य से अधिक बरस रहा है। 1 जून से 6 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में 89.7 मिमी बारिश हुई है, जबकि इन दिनों में सामान्यता 77.4 मिमी बारिश होती है। ये बारिश सामान्य से 16 फीसदी अधिक बनी हुई है। वहीं, 1 से 6 जुलाई तक राज्य में 60 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 71 फीसदी अधिक है। पंजाब के शहरों में आज मौसम अमृतसर- बादल छाए रहने व बारिश का अनुमान है। तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- बादल छाए रहने व बारिश का अनुमान है। तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- बादल छाए रहने व बारिश का अनुमान है। तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- बादल छाए रहने व बारिश का अनुमान है। तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- बादल छाए रहने व बारिश का अनुमान है। तापमान 25 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *