पंजाब के 10 जिलों में ओरेंज, 13 में यलो अलर्ट:72 घंटे अच्छी बारिश की संभावनाएं; जुलाई में 139 फीसदी अधिक बरसे बादल

पंजाब में मानसून का नया दौर शुरू हो चुका है। आज राज्यभर में बारिश के आसार बन रहे हैं। बीती रात लुधियाना, पटियाला व फतेहगढ़ साहिब में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। वहीं अमृतसर और रूपनगर में बारिश भी देखने को मिली। जिसके चलते तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिला और अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी है। यहां 12 मिमी या उससे अधिक बारिश के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है। यहां 7 मिमी के करीब बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। कल भी अच्छी बारिश होगी राज्य में ओरेंज अलर्ट सोमवार भी जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान भी 10 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं, जबकि अन्य जिलों में भी मध्यम बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं। वहीं, मंगलवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर व होशियारपुर में ओरेंज अलर्ट जारी है, जबकि आसपास के जिलों में यलो अलर्ट जारी रहेगा। 5 दिनों में 49 मिमी बरसे बादल राज्य में जुलाई महीने के पहले पांच दिनों में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई महीने में अभी तक 49 मिमी बारिश हुई है। जबकि इन पांच दिनों में सामान्यता 20.5 मिमी बारिश होती है। इस अनुसार जुलाई महीने में अभी तक 139 फीसदी अधिक बारिश हुई है। वहीं आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं। पंजाब के प्रमुख शहरों में आज का मौसम अमृतसर- आज बादल छाएंगे व बारिश का अनुमान है। तापमान 28 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आज बादल छाएंगे व बारिश का अनुमान है। तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आज बादल छाएंगे व बारिश का अनुमान है। तापमान 28 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आज बादल छाएंगे व बारिश का अनुमान है। तापमान 28 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आज बादल छाएंगे व बारिश का अनुमान है। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *