पंजाब के 10 शहरों का तापमान 40°C पार:12 जिलों में ओरेंज व यलो अलर्ट जारी; बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

पंजाब में गर्मी से लगातार तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। बीते दिन गुरुवार अलर्ट के बावजूद कहीं बारिश रिपोर्ट नहीं हुई। जिसके बाद औसतन तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में आज भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने मिल सकता है। जिसके बाद राज्य में बारिश के साथ-साथ 60 किमी रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि तापमान सामान्य के आसपास ही रहा। सबसे ज्यादा तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। आज पंजाब के 20 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब के 12 जिले ऐसे हैं, जहां आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के 10 जिले, जहां तापमान 40 °C के पार हुआ मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते कुछ दिनों से बारिश ना होने के कारण लगातार तापमान बढ़ रहा है। पंजाब के निम्न जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया- पंजाब के अगले 5 दिन बारिश का अनुमान भारतीय मौसम विभाग, चंडीगढ़ द्वारा जारी पांच दिवसीय चेतावनी में राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा), गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। • 30 मई: गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, बठिंडा और संगरूर में ओरेंज अलर्ट जारी है। वहीं, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, बठिंडा और मानसा में यलो अलर्ट जारी किया गया है। • 31 मई से- 2 जून: हिमाचल से सटे जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, एसबीएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में यलो अलर्ट जारी किए गए हैं। पंजाब के शहरों का तापमान अमृतसर- आज बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 28 से 39 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। जालंधर- आज बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 28 से 39 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। लुधियाना- आज बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 28 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। पटियाला- आज बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 28 से 39 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। मोहाली- आज बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 27 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *