पंजाब के 16 जिलों में तूफान-बारिश का अलर्ट:60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; WD के चलते तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री कम

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) ने पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत दी है। पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 2.1°C की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य से 3.1°C नीचे बना रहा। आज भी पंजाब के 16 जिलों में तूफान, तेज हवाओं और बारिश को लेकर ओरेंज व यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 6 दिन पंजाब में ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान है। पंजाब में सबसे अधिक तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस भटिंडा में दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अमृतसर में 33.5°C, पटियाला में 35.5°C, लुधियाना में 34.6°C और बठिंडा में 39.3°C तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार, आगामी पांच दिनों में पंजाब के कई जिलों में तेज़ हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटा) और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 4 मई: पठानकोट, गुरदासपर, होशियारपुर व रूपनगर में ओरेंज अलर्ट जारी है। जबकि, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, पटियाला, मानसा, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा जिलों में यलो अलर्ट जारी है।
5 मई: पठानकोट, होशियारपुर, मोहाली व रूपनगर में ओरेंज अलर्ट जारी है। जबकि, अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, बरनाला, बठिंडा और मानसा में यलो अलर्ट जारी है। 6-7 मई: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के प्रमुख शहरों का मौसम- अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 20 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 20 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहेंगे। बिजली चमकने भी संभावनाएं हैं। तापमान 19.9 से 34.7 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 21 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे। बिजली चमकने भी संभावनाएं हैं। तापमान 22 से 35.1 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *