पंजाब के 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट:तापमान 43.5°C तक पहुंचा, 18 मई से बदलेगा मौसम, 19 को आंधी-बारिश की चेतावनी

पंजाब में मौसम को लेकर आज यलो हीट-वेव अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट पंजाब के 9 जिलों के लिए जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। पूरे राज्य में तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जिससे लू की स्थिति बनी हुई है। बठिंडा में सबसे अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में 41.7 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 41.2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 41.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में अधिकांश स्टेशनों पर तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखी गई है। हीटवेव करेगी परेशान IMD के अनुसार आज दक्षिणी पंजाब के फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और मानसा जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। 17 मई को भी कुछ ऐसे ही हालात रहने वाले हैं। कल भी उत्तरी पंजाब सुरक्षित रहेगा, लेकिन दक्षिणी पंजाब में लू की चेतावनी संगरूर और पटियाला तक विस्तारित कर दी गई है। राहत की बात यह है कि 18 मई को पूरे राज्य में मौसम सामान्य होने का अनुमान है। हालांकि, 19 मई को उत्तरी-पश्चिमी पंजाब में मध्यम तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है, जबकि दक्षिण-पूर्वी भागों में स्थिति सामान्य रहेगी। पंजाब के शहरों में आज का मौसम अमृतसर- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में तकरीबन 1 डिग्री तक बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 25 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में तकरीबन 1 डिग्री तक बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 23 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में तकरीबन 1 डिग्री तक बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 24 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में तकरीबन 1 डिग्री तक बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 25 से 43 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में तकरीबन 1 डिग्री तक बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 25 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *