पंजाब के AAP लीडर विजय नायर ने की शादी:सीएम मान और केजरीवाल समारोह में हुए शामिल, मुंबई में हुआ समारोह

पंजाब में आम आदमी पार्टी के पूर्व संचार प्रभारी विजय नायर शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह शादी समारोह मुंबई में संपन्न हुआ। इसमें आम आदमी पार्टी के कई बडे़ नेता पहुंचे हुए थे। वहीं, सीएम भगवंत मान, पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पार्टी के पंजाब प्रभारी व दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी शामिल हुए। सीएम मान ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट शादी से जुड़े कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। सीएम भगवंत मान ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, “मेरे मित्र Vijay Nair को जीवन की नई शुरुआत के लिए बहुत-बहुत मुबारकें। भगवान दोनों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।” इसके साथ ही एक फोटो शेयर की है। इसमें सीएम भगवंत मान व उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर, पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व उनकी पत्नी और बेटा दिख रहे हैं। AAP के कई विधायक व मंत्रियों की हुई शादी बता दें कि, AAP के कई बड़े नेताओं की पिछले दो सालों में शादियां हुई है। इनमें राज्यसभा सांसद राघव चड्‌डा ने 24 सितंबर 2023 को बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से शादी की थी। उन्होंने राजस्थान के उदयपुर में फेरे लिए। इससे पहले कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की शादी 7 नवंबर 2023 को उत्तर प्रदेश की रहने वाली डॉ. गुरवीन कौर से हुई थी। गुरवीन कौर मेरठ के गॉडविन ग्रुप के डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह बाजवा की बेटी हैं। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बतौर रेडियोलॉजिस्ट थी। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने 25 मार्च 2023 को IPS अफसर ज्योति यादव से शादी की थी। नंगल के पास विभोर साहिब गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से विधायक हरजोत सिंह बैंस ने शादी की। डॉ. ज्योति यादव भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की 2019 बैच की अफसर है । पूर्व मंत्री, सिंगर व खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने दस महीने पहले 16 जून को 2024 को चंडीगढ़ के एडवोकेट शहबाज सिंह से शादी की थी। 7 अक्तूबर 2022 को संगरूर से AAP विधायक नरिंदर कौर भराज ने शादी की थी। उन्होंने पार्टी के ही कार्यकर्ता मनदीप सिंह लक्खेवाल संग सात फेर लिए थे। इसके अलावा, 26 जनवरी 2023 को फाजिल्का के विधायक नरिंद्रपाल सिंह सावना की शादी खुशबू सावनसुख सिंह से हुई थी। जबकि 7 जुलाई 2022 को डॉ. गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *