पंजाब के SP की गाड़ी से महिला की मौत:हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर हादसा; कैथल में ड्राइवर ने अचानक कार मोड़ी तो बाइक टकराई

कैथल में फिरोजपुर के रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) के SP (डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर) की गाड़ी से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला अपने दोहते के साथ बाइक पर कोर्ट में आई थी। SP के ड्राइवर के अचानक गाड़ी मोड़ने के कारण बाइक उसमें टकरा गई। इसमें महिला का दोहता भी घायल हुआ है। उसे पास के निजी अस्पताल में लाया गया। हादसा गांव बड़सीकरी में चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाईवे 152 पर दोपहर करीब 2 बजे हुआ। कलायत पुलिस थाना के SHO जय भगवान के मुताबिक SP ऋषिपाल गाड़ी में मौजूद थे। वह दिल्ली से फिरोजपुर ड्यूटी पर जा रहे थे। हालांकि हादसे के बाद पुलिस गाड़ी और ड्राइवर को अपने साथ थाने ले आई। एकदम गाड़ी के मोड़ने से हादसा
महिला कमला देवी (65) गांव बडसीकरी की रहने वाली थी। वह सिंघवाल निवासी दोहते गुरमीत के साथ पुरानी कोर्ट में गई थी। यहां उन्हें अपनी जमीन से संबंधित कोई एफिडेविट बनवाना था। वह एफिडेविट बनवाकर अपने दोहते के साथ वापस जा रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर कट पर SP​​​​​​​ की गाड़ी के ड्राइवर ने एकदम से गाड़ी मोड़ दी। इससे बाइक कार से जा टकराई। महिला ने रास्ते में तोड़ा दम
इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जब उसको अस्पताल लेकर जा रहे थे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं घायल दोहते को अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को सूचना दी। लोग बोले- SP​​​​​​​ के ड्राइवर ने अभद्रता की​
महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे लोगों ने बताया कि अस्पताल में जब महिला को लेकर पहुंचे तो वहां कोई सुनने वाला नहीं था। अस्पताल के स्टाफ ने हमसे पूछा कि आप कौन हो। इस पर हमने कहा कि हम पब्लिक हैं। लोगों ने कहा कि कार का ड्राइवर खुद की गलती न मानकर बाइक सवार को ही गलत बता रहा था। जबकि हमने देखा कि बाइक वाला सही चल रहा था। उसकी कोई गलती नहीं थी। कैमरे लग रहे है, जिन्हें चेक किया जा सकता है। ड्राइवर ने अभद्रता की। पुलिस SP​​​​​​​ के ड्राइवर को थाने लाई
पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। परिजन भी अस्पताल में पहुंचे। फिलहाल कलायत पुलिस SP की गाड़ी और ड्राइवर को थाने ले गई है। कलायत पुलिस थाना के SHO जय भगवान ने बताया कि ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने पर केस दर्ज कर लिया है। दोहते के साथ रहती थी महिला
महिला के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसका कोई बेटा नहीं है। एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। उसके साथ दोहता रहता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *