पंजाब-चंडीगढ़ में आज की बड़ी खबरें:उद्योगों को रात को सस्ती बिजली मिलेगी; 1 महीने में वाहन नहीं छुड़ाए तो होगी नीलामी

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक उद्योगों को बिजली एक रुपये प्रति यूनिट सस्ती दी जाएगी, जिससे रात में काम करने वाले उद्योगों को लाभ होगा। यह योजना 16 अक्टूबर से 1 मार्च तक लागू रहेगी। बिजली खपत सर्दियों में कम होने के कारण बिजली रेगुलेटरी कमीशन ने यह फैसला लिया है, जिससे उत्पादन बढ़ेगा। सरकार ने गोइंदवाल में प्राइवेट कोयला थर्मल प्लांट खरीदा है ताकि बिजली उत्पादन बढ़े और रात के समय बिजली दूसरे राज्यों को बेचने में सहूलियत हो। (पूरी खबर पढ़ें) 1 महीने में वाहन नहीं छुड़ाए तो होगी नीलामी: चंडीगढ़ पुलिस का ऑर्डर चंडीगढ़ पुलिस ने हादसों और अन्य कारणों से पकड़े गए वाहनों को छुड़वाने के लिए नोटिस भेजे, लेकिन वाहन मालिक आगे नहीं आए क्योंकि गाड़ियों पर दिए गए एड्रेस पर वे रहते ही नहीं। सेक्टर-31 पुलिस ने ऐसे 106 वाहनों के मालिकों को आखिरी मौका देते हुए एक महीने में वाहन छुड़वाने को कहा है, वरना ये वाहन नीलामी के लिए भेज दिए जाएंगे। इनमें कार, स्कूटर, एक्टिवा और कई लग्जरी कारें शामिल हैं। पुलिस ने यह कदम थानों को खाली करने के लिए उठाया है क्योंकि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में इससे जुड़ी याचिका लंबित है। जांच में पता चला कि वाहन सिर्फ चंडीगढ़ के नहीं, बल्कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी और हिमाचल के भी हैं। (पूरी खबर पढ़ें..)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *