पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड कम होने लगी और फिर से तापमान बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह राज्य के औसत न्यूनतम तापमान से 3.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। वहीं, पंजाब के अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री से लेकर 12 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि आज (16 फरवरी) मौसम साफ रहेगा। बारिश या धुंध कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन तापमान में गिरावट आने की संभावना है। फरवरी में 97 फीसदी कम बारिश हुई मौसम विभाग के मुताबिक एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कल यानी 17 फरवरी से एक्टिव होगा। इसका असर मौसम में दिखने को मिलेगा। वैसे तो 19 फरवरी तक तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। लेकिन चौबीस घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती हे । दूसरी तरफ राज्य में इस महीने में अब तक 97 फीसदी कम बारिश हुई है। एक फरवरी से 15 फरवरी तक 13.7 एमएम बारिश दर्ज होती थी। जबकि इस बार 0.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में एक डिग्री की बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में एक डिग्री की बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 7 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में एक डिग्री की बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में एक डिग्री की बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में एक डिग्री की बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।


