पंजाब-चंडीगढ़ में आज से बदलेगा मौसम:28 तक बारिश की संभावना, कल से हो सकती है ओलावृष्टि, तेज हवाएं चलेंगी

पंजाब और चंडीगढ़ में आज 26 फरवरी से शनिवार तक मौसम बदलेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर हलकी से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, गरज व चमक के साथ तेज हवाएं चलने संबंधी येलो अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। 27 और 28 फरवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। यह स्थिति पैदा हो रही है पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से।वहीं, पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह सामान्य के करीब बना हुआ है। इस दौरान मोहाली और पटियाला में औसत अधिकतम तापमान राज्य में सबसे अधिक 26.2 डिग्री दर्ज किया गया है। दो डिग्री तक बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब के 23 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जहां पर गरज व चमक की संभावना है उन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर, कपूरथला, मोगा, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर और बरनाला में शामिल है। विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्वि होने की संभावना है, उसके बाद अगले 48 घंटों में तापमान में 3 से पांच डिग्री की गिरावट आएगी। इसी तरह न्यूनतम तापमान पहले बढ़ेगा उसके बाद कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। विभाग ने लोगों को सलाह दी है पेड़ों के नीचे आश्रय न ले। पंजाब के शहरों का तापमान-
अमृतसर- बादल छाने का अनुमान है। दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज तापमान 12 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर – हल्के बादल छाने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में बढ़ौतरी होगी, लेकिन दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज तापमान 12 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना – हल्के बादल छाने का अनुमान है।आज हल्की फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावनाए हैं। आज तापमान 12 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला -न्यूनतम तापमान में बढ़ौतरी होगी, लेकिन दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज तापमान 11 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली – हल्के बादल छाने का अनुमान है। बारिश की संभावना है। आज तापमान 14 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *