पंजाब-चंडीगढ़ में धुंध को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी:कोल्ड-वेव की भी चेतावनी दी; बारिश से किसान खुश, जनवरी में फिर बरसेंगे बादल

पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश के बाद अब धुंध का असर देखने को मिलेगा। पंजाब व चंडीगढ़ में धुंध को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कोल्ड-वेव को लेकर भी चेतावनी दी गई है। पंजाब व चंडीगढ़ के धूप ना खिलने के बाद दिन-रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं रहा। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी ने ठिठुरन को बढ़ा दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला और मानसा में धुंध व कोल्ड वेव को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य सभी जिलों में धुंध व कोल्ड वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी है। यानीकि की पंजाब के कुछ जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे जा सकती है। धुंध व कोल्ड वेव को लेकर जारी चेतावनी फिलहाल 1 जनवरी 2025 तक के लिए जारी की गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस व टर्फ से पहाड़ों पर बर्फबारी के बने आसार मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। पंजाब के आसपास इस समय दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन देखे जा सकते हैं। एक पाकिस्तान में जम्मू-कश्मीर के पास है तो दूसरा हरियाणा में है। इसके अलावा एक टर्फ गुजरात से पंजाब तक एक्टिव है। यही कारण है कि पंजाब, हरियाणा में बारिश देखने को मिली। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी भी जारी है। 1 से 6 जनवरी के बीच नए पश्चिमी विक्षोभ होंगे एक्टिव मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दिसंबर के अंतिम दिनों में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में बारिश देखने को मिली है। 1 से 6 जनवरी तक दो नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने वाले हैं। जिनका असर वेस्टर्न हिमालयन रेंज पर देखने को मिलेगा। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश हो सकती है। जिसके बाद पंजाब-चंडीगढ़ में एक बार फिर तापमान गिरने की संभावनाएं बन रही हैं। बारिश से किसान हुए खुश पंजाब में दिसंबर महीने में दिसंबर महीने में 26.6 एमएम बारिश देखने को मिली है। जबकि 28 दिसंबर को पंजाब में 19.9 एमएम औसतन बारिश हुई है। दिसंबर महीने की शुरुआत में भी अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं। इस बारिश के बाद किसान खुश दिख रहे हैं। किसानों का कहना है कि ये बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। इसके साथ गेहूं का सिट्‌टा अकार में बढ़ा होगा। जबकि बीते साल आकार सिकुड़ने से किसानों को नुकसान झेलना पड़ा था। चंडीगढ़- पंजाब के शहरों में मौसम चंडीगढ़- अमृतसर- सुबह के समय धुंध रहेगी। दोपहर आसमान साफ होगा। तापमान 10 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आज कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है।। तापमान 11 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- सुबह के समय धुंध रहेगी। दोपहर आसमान साफ होगा। तापमान 6 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- सुबह के समय धुंध रहेगी। दोपहर आसमान साफ होगा। तापमान 11 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- सुबह के समय धुंध रहेगी। दोपहर आसमान साफ होगा। तापमान 11 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *