पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश की संभावना:आंधी का यलो अलर्ट, बिजली गिरने का खतरा, पेड़ों के नीचे न खड़े होने की सलाह

पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दो दिनों से तापमान फिर बढ़ने लगा है। राज्य के तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है। अब पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। ऐसे में आज यानी 19 फरवरी और कल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि राज्य में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को हवा और आंधी के मौसम में पेड़ों के नीचे न खड़े होने की सलाह दी है। ऐसे बदलेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा और फिर 02 से 03 डिग्री गिरेगा। वहीं अधिकतम तापमान 24 घंटे में तीन डिग्री तक गिरेगा और फिर बढ़ेगा। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में एक डिग्री तक बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। तापमान 9 से 25 डिग्री के बीच बना रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में एक डिग्री तक बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। तापमान 10 से 23 डिग्री के बीच बना रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में एक डिग्री तक बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। तापमान 11 से 26 डिग्री के बीच बना रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में एक डिग्री तक बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। तापमान 11 से 25 डिग्री के बीच बना रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में एक डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। तापमान 11 से 25 डिग्री के बीच बना रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *