पंजाब-चंडीगढ़ में 20 फरवरी तक मौसम रहेगा शुष्क:आज और कल तेज हवाएं चलेंगी, तापमान 1.4 डिग्री गिरा, बारिश की संभावना नहीं

पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान गिर रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा है। वहीं, 8 फरवरी को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तरी ईरान और उसके आसपास क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा गया था। वह अब जम्मू कश्मीरी व उसके आसपास के क्षेत्रों में स्थित है। इस वजह से जेट स्ट्रीम यानी तेज हवाएं चल रही हैं, यह स्थिति आने वाले दो दिन बनी रहेगी। हालांकि चौदह फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, पूरे सप्ताह सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी और उत्तरी भागों में 20 से 22 डिग्री तापमान और अन्य हिस्सों में 24 डिग्री तक तापमान रहेगा। रात के तापमान में नहीं है कोई बड़ा अंतर हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा अंतर नहीं दिख रहा है। सभी जिलों का तापमान छह डिग्री से ऊपर ही दर्ज किया गया है। हाेशियारपुर और गुरदासपुर में 6.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जबकि चंडीगढ़ में 11.4 डिग्री और मोहाली में 11.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ राज्य 1 फरवरी से 11 फरवरी तक में 10.2 एमएम बारिश होती है। लेकिन इस बार 95 फीसदी कम बारिश हुई है। केवल 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। आज बादल छाने की है संभावनर मौसम विभाग की माने तो वैसे तो आज से बादल छाने की संभावना है। हाईवे पर सफर करने वालों के के लिए जारी की भविष्यवाणी के मुताबिक आज अंबाला-अमृतसर-अंबाला हाईवे व दिल्ली-अंबाला- दिल्ली हाईवे के कुछ हिस्से में बादल छाएंगे। जबकि 15 और 16 फरवरी को आकाश साफ रहेगा। किसी तरह कोई अलर्ट नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *