पंजाब-चंडीगढ़ में 5 दिन तक कोल्ड-वेव ये राहत नहीं:2 से 3 डिग्री तक तापमान गिरेगा, येलो अलर्ट जारी; वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव

पंजाब-चंडीगढ़ के लोगों को अभी शीत-लहर से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों तक शीत-लहर का प्रकोप जारी रहेगा। इतना ही नहीं, इन 5 दिनों में पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी। बारिश को लेकर अभी तक कोई अलर्ट या जानकारी सांझा नहीं की गई। जिसके बाद मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट और रूपनगर में धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के अधिकर जिलों में तापमान 5 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया जा रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के साथ साइक्लोन सर्कुलेशन भी एक्टिव पाकिस्तान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है। इसके साथ ही एक साइक्लोन सर्कुलेशन भी एक्टिव हो चुका है। ये साइक्लोन सर्कुलेशन पंजाब से सेट राजस्थान की तरफ देखा जा सकता है। यही कारण है कि पंजाब के तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दिन पाकिस्तान से सटे जिलों के अलावा जालंधर व कपूरथला में भी धुंध का असर देखने को मिला था। लेकिन आज मात्र कोल्ड वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़- पंजाब के शहरों में आज का मौसम चंडीगढ़- सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 6 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। अमृतसर- सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 4 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- कोल्ड वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 3 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 5 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 5 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 8 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *