पंजाब जल्द बनेगा नशा मुक्त राज्य : धालीवाल

पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और हलका विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मान ने पहली मार्च से नशा विरोधी युद्ध का बिगुल फूंक दिया है। यह लड़ाई रंगला पंजाब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह युद्ध तभी जीता जा सकता है जब जनता इसमें भाग ले। पंजाबी इस लड़ाई में आम सिपाही की तरह शामिल होकर नया इतिहास रचने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर युद्ध जीतने के लिए जन सहयोग अनिवार्य होता है और पंजाबी आज इस लड़ाई में आम सिपाही की तरह भाग लेकर स्वतंत्रता संग्राम, भारत-पाक युद्ध और आतंकवाद विरोधी लड़ाइयों की ही तरह यह नशा विरोधी युद्ध जीतकर नए इतिहास की रचना करने जा रहे हैं। पंजाब जल्द ही देश का नंबर वन नशा मुक्त राज्य बनेगा। धालीवाल आज अजनाला सेक्टर के सीमावर्ती गांव सारंगदेव, कोटली कोका, खानवाल, साहोवाल और बल्ल लब्बे दरिया आदि में नशा विरोधी मुहिम के तहत आयोजित नशा मुक्ति यात्राओं के दौरान प्रभावशाली जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री धालीवाल ने उपस्थित अधिकारियों के साथ पंचायतों, नंबरदारों और डिफेंस कमेटियों को सामूहिक रूप से नशा विरोधी शपथ भी दिलवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *