पंजाब पुलिस और आतंकियों में मुठभेड़:रिकवरी के दौरान की फायरिंग; ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल के 6 सदस्य काबू, 1 घायल

पंजाब के बटाला में आतंकी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक आतंकी जतिन कुमार उर्फ रोहन पुलिस फायरिंग में घायल हो गया। इस मॉड्यूल के कुल 6 अन्य आतंकियों वह पुलिस को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। हथियारों की बरामदगी के लिए ले जाते समय आतंकी जतिन ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। घायल को सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने खुद इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में BKI के छह आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। जिनमें, जतिन कुमार उर्फ रोहन, बरिंदर सिंह उर्फ सज्जन, राहुल मसीह, अब्राहम उर्फ रोहित, सोहित और सुनील कुमार के नाम शामिल हैं। विदेश से चल रहा था नेटवर्क यह मॉड्यूल पाकिस्तान की ISI के इशारे पर पुर्तगाल स्थित मनिंदर बिल्ला और हाल ही में खालिस्तान समर्थक संगठन BKI की कमान संभालने वाले मन्नू अगवान के निर्देशन में संचालित हो रहा था। गिरफ्तार आतंकियों ने हाल ही में बटाला के एक शराब ठेके के बाहर ग्रेनेड हमला करने की कोशिश की थी। पुलिस ने मौके से एक 30 बोर की पिस्तौल भी बरामद की है। UAPA की धाराओं के तहत मामला दर्ज इस मामले में बटाला सिविल लाइंस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में शांति व्यवस्था भंग करने वाले आतंकी नेटवर्कों को खत्म करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *