भास्कर न्यूज | झब्बाल किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब और गैर राजनीतिक संगठनों की ओर से 30 दिसंबर को पंजाब बंद के एलान को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष परमजीत सिंह छीना के नेतृत्व में रोड मार्च किया गया। जो दाना मंडी झब्बाल से शुरू हुआ। इसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्णबीर सिंह बुर्ज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जोन के वक्ताओं एवं कांग्रेस नेता कर्णबीर सिंह बुर्ज ने क्षेत्र निवासियों से अनुरोध किया कि किसान, मजदूर, दुकानदार, छोटे कर्मचारी, व्यापारियों, छोटे ट्रांसपोर्ट आदि के रोजगार को बचाने के लिए दोनों मंचों द्वारा शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर पिछले दस माह से मोर्चा लगाया गया है, जिसे तेज करने के लिए 30 दिसंबर को बंद का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि मारा कर्तव्य है कि हम और अधिक प्रयास करें और इस लड़ाई में योगदान दें तथा 30 दिसंबर को पंजाब बंद के आह्वान को सफल बनाएं। इस मौके पर मलकीत सिंह बगियाड़ी, दलबीर सिंह मल्ली, सुखवंत सिंह गंडीविंड, लखविंदर सिंह गंडीविंड, रशपाल सिंह कसेल, डॉ. सतविंदर सिंह सरां, अमर सिंह छीना, गुर साहिब सिंह छीना, गुरदेव सिंह सरां, कुलदीप सिंह सरां, बलजिंदर सिंह सोहल आदि उपस्थित थे।


