पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए संगठन:आर्य वीर दल और आर्य समाज ने 2.15 लाख रुपए की राशि सौंपी

जोधपुर में आर्य समाज की सर्वोच्च संस्था के आह्वान पर पंजाब में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आर्य वीर दल राजस्थान और आर्य समाज आगे आए है। प्रांतीय आर्य वीर दल राजस्थान की ओर से जोधपुर, जालोर, बालोतरा, शिवगंज, सिरोही, पाली, जयपुर, कोटा व अजमेर सहित विभिन्न जिलों से आर्य जनों ने सहयोग राशि प्रधान स्वामी आर्यवेश को सौंपी है। आर्य वीर दल राजस्थान के अध्यक्ष भंवरलाल आर्य ने बताया- आर्य जगत के अंतर्राष्ट्रीय सन्यासी व सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश और युवा सन्यासी स्वामी आदित्यवेश के नेतृत्व में पंजाब में लगातार राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। इन्हीं कार्यों को गति देने के उद्देश्य से राजस्थान प्रांत की ओर से सहयोग राशि एकत्रित की गई। ये रहे मौजूद आर्य वीर दल राजस्थान के प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली सार्वदेशिक कार्यालय में प्रधान स्वामी आर्यवेश, राष्ट्रीय मंत्री बिट्टल राव, स्वामी आदित्यवेश और बहन प्रवेश आर्या को 2 लाख 15 हजार रुपए की सहयोग राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर आर्य वीर दल राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष चांदमल आर्य, आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान बिरजानंद, मंत्री कमलेश शर्मा, शिवगंज के संरक्षक हरदेव आर्य व राजस्थान व्यायाम शिक्षक उम्मेद सिंह सहित प्रतिनिधि दल मौजूद रहा। भंवरलाल आर्य ने कहा कि आर्य वीर दल राजस्थान आगे भी हमेशा समाज सेवा और आपदा की घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *