पंजाब बाढ़ पीड़ितों पर बोले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान:बिग-बॉस शो में कहा-देश में कहीं भी आपदा आई, पंजाब ने मदद की, अब हमारी बारी

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने टीवी शो बिगबॉस में पंजाब में आई बाढ़ चिंता जताई। उन्होंने पंजाब में आई तबाही को लेकर चिंता जाहिर करते हुए मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब हमेशा जब किसी जगह पर कोई आपदा आई तो उसने मदद की है। मगर आज पंजाब खुद एक विकट परिस्थिति में है। इसलिए हमें आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने कहा- पंजाब में आज बाढ़ पर बाढ़ आ रही है। पूरे पंजाब में तबाही मची हुई है। जो किसान हमारे लिए खाना उगाते हैं, उनके पास आज रहने के लिए घर नहीं है, क्योंकि आपदा में उनके घर बह गए और कई किसानों के घर गिर गए। सलमान बोले- ये कौम सोशल सर्विस के लिए जानी जाती है सलमान ने आगे कहा- ये कौम जानी जाती है सोशल सर्विस के लिए, लंगर के लिए और बिना किसी मतलब के लोगों की मदद करने के लिए। कितने 100 सालों तक इस कौम ने लोगों को खाना बांटा है। कोई भी आए, सभी को लंगर खिलाया है। किसी को भी निराश नहीं किया और ना ही किसी को भूखे पेट वापस लौटने दिया। अब हमारी बारी है, अपना हिस्सा देने की। पंजाब के कई सिंगरों ने काफी हिस्सा दान किया है। हम लोग भी यहां से पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद की कोशिश कर रहे हैं। कलाकारों का बढ़ता सहयोग बॉलीवुड और पॉलीवुड के कई कलाकार पंजाब के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद, अक्षय कुमार, रणदीप हुड्डा, कपिल शर्मा, दिलजीत दोसांझ, एमी विर्क, अर्जुन ढिल्लों और सुनंदा शर्मा जैसे सितारे बाढ़ पीड़ितों की मदद कर चुके हैं। पंजाब में मची इस तबाही ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन सोनू सूद जैसे कलाकारों की मौजूदगी और उनका सहयोग प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत और उम्मीद की किरण साबित हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *