पंजाब बीजेपी प्रधान की प्रेस कांफ्रेंस:पीएम सुरक्षा चूक के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया; अवसरवादिता का असली नाम ही गद्दारी

पंजाब बीजेपी के प्रधान आज रविवार को सुनील जाखड़ मीडिया से रूबरू होंगे। दोपहर 12 बजे वह मीडिया से बातचीत करेंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस उस समय हो रही है, जब केंद्रीय बिट्टू को राहुल गांधी द्वारा गद्दार कहे जाने पर राजनीति गरमाई हुई है। जाखड़ ने इसी मुद्दे पर बोलते हुए 2022 की सुरक्षा चूक का जिक्र कर कांग्रेस पर फिर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि ये वही लोग हैं, जो उस समय पीएम की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली परिस्थितियों के जिम्मेदार थे। इस पर कांग्रेस के सीनियर नेता व गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सुनील जाखड़ को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा कि जाखड़ के राजनीतिक सफर में बिना पर्दे की अवसरवादिता साफ दिखाई देती है।जाखड़ को कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपने वाला माना जाता है। इतने दुखी थे इस्तीफा क्यों नहीं दिया सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा है कि सुनील जाखड़ के राजनीतिक सफर में बिना पर्दे की अवसरवादिता साफ दिखाई देती है। उस घटना के दौरान, जब आप कैंपेन कमेटी के चेयरमैन थे, अगर सच में मन से दुखी थे तो उसी समय इस्तीफा देना चाहिए था, न कि बाद में विरोधी दल में शामिल होकर चुपचाप निकल जाना चाहिए था। जो लोग निजी लाभ के लिए पार्टी, साथियों और विरासत से गद्दारी करते हैं, उन्हें अनुशासन या वफादारी पर भाषण देने का कोई अधिकार नहीं है। अवसरवादिता का असली नाम ही गद्दारी है। आज सुनील जाखड़ को कांग्रेस में सबसे माहिर तरीके से पीठ में छुरा घोंपने वाले नेता के रूप में जाना जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *