पंजाब महिला कांग्रेस सचिव और जिला शहरी प्रधान का हुक्के के सा​थ वीडियो वायरल

भास्कर न्यूज | अमृतसर सोशल मीडिया पर एक वीडियो सहित पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेस के जिला शहरी प्रधान सौरभ मदान मिट्ठू और पंजाब महिला कांग्रेस की सचिव पर पार्टी में पद मिलने के बाद हुक्का पीकर जश्न मनाने का आारेप लगा है। पोस्ट में लिखा है कि कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग को किसी को पद देने से पहले यह भी देखना चाहिए था कि संबंधित व्यक्ति पार्टी और उसके मूल्यों के लिए क्या योगदान देता है। खास तौर पर महिला कांग्रेस की सचिव की नियुक्ति को लेकर तीखे सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वहीं शहरी प्रधान मिट्ठू को लेकर भी आरोप लगाए गए हैं कि पहले से ही कुछ पदाधिकारियों के साथ इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इस तरह के कृत्य न केवल पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि अमृतसर जैसे पवित्र शहर की मर्यादा पर भी सवाल खड़े करते हैं। पोस्ट में कांग्रेस हाईकमान से मांग की गई है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए। वीडियो को लेकर सौरभ मदान मिट्ठू ने कहा कि जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें वह कोई हुक्का पीते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा साथ में परिवार के सदस्य है, परिवार की पार्टी थी। जो भी आरोप लगाया जा रहा है वह झूठा है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो भी पुरानी हो चुकी है। हालांकि इसमें उन्होंने कोई क्राइम नहीं किया है। जिसने भी यह वीडियो और पोस्ट बनाई है, उस पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस को शिकायत दर्ज करवाएंगे। यह उनकी छवि खराब करने की कोशिश है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *