पंजाब में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी:12 जिलों में यलो अलर्ट जारी; तापमान सामान्य के करीब पहुंचा, पटियाला सबसे गर्म

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पंजाब में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान है। आज पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन राज्य में कुछ जगहों को छोड़, कहीं बारिश रिपोर्ट नहीं हुई, लेकिन अधिकतर जिलों में बादल छाए रहने के कारण तापमान में मामुली गिरावट दर्ज की गई। लेकिन आज लोगों को गर्मी से राहत का अनुमान है। मौसम विभाग चंडीगढ़ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 21 और 22 जुलाई को राज्य के 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और रूपनगर में 12 सेमी या उससे अधिक और अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। तापमान सामान्य के करीब पहुंचा वहीं तापमान की बात करें तो राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट सामान्य मानी जा रही है। पंजाब में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस पटियाला में दर्ज किया गया। लुधियाना में 35, बठिंडा में 35.4, अमृतसर में 34.2, पठानकोट में 32.7 और फिरोजपुर में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा फिरोजपुर में 2.5 मिमी और पठानकोट में बारिश ट्रेस की गई। बारिश की स्थिति: पंजाब के शहरों में आज मौसम अमृतसर- बादल छाएंगे, बारिश की भी संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, ये 25 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- बादल छाएंगे, बारिश की भी संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, ये 25 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- बादल छाएंगे, बारिश की भी संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, ये 25 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- बादल छाएंगे, बारिश की भी संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, ये 24 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- बादल छाएंगे, बारिश की भी संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, ये 24 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *