पंजाब में आज अलर्ट नहीं, कल बदलेगा मौसम:अगस्त महीने सुस्त हुआ मानसनू, जुलाई से भी कम बारिश हुई, रेड जोन घोषित

पंजाब में आज भी बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। बारिश के आसार भी काफी कम बने हुए हैं। लेकिन, रविवार से बदलाव देखने को मिल रहा है। अनुमान है कि राज्य के कुछ जिलों में रविवार अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, राज्य में अगस्त महीना सूखा जा रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने इसे रेड जोन में रखा है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार बीते दिन राज्य के कुछ जिलों हल्की बारिश देखने को मिली। जिसके बाद राज्य के औसतन अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री का उछाल देखने को मिला है। जिसके बाद अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक बना हुआ है। वहीं, बीते दिन शाम 5.30 बजे तक पठानकोट पठानकोट में 0.1 मिमी और रूपनगर में 0.5 मिमी बारिश देखने को मिली। सुस्त मानसून ने बढ़ाई चिंताएं देशभर में जहां मानसून पूरी तरह से सक्रिय है, वहीं पंजाब में ये कमजोर होता जा रहा है। जुलाई महीने में जहां मानसून 9 फीसदी कम बरसा था, वहीं अगस्त में शुरुआती दिन इससे भी अधिक खराब हैं। 1 अगस्त से 8 अगस्त तक सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 1 अगस्त से 8 अगस्त तक जहां राज्य में 51 मिमी बारिश हो जाती है, वहीं अभी तक मात्र 39.7 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने इसके बाद राज्य को रेड जोन में रखा है। वहीं, मानसून के पूरे सीजन की बात करें तो 1 जून से 8 अगस्त तक राज्य में 4 फीसदी कम बारिश हुई है। 1 जून से 8 अगस्त के बीच राज्य में 256.4 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्यता यहां 266.9 फीसदी बारिश हो जानी चाहिए। पंजाब के प्रमुख शहरों में आज मौसम अमृतसर- आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। ​​​​​​​ मोहाली- आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। ​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *