पंजाब में आज बारिश का अनुमान, यलो अलर्ट जारी:तापमान में बढ़ोतरी रहेगी जारी; गुरुवार से हल्की राहत के आसार

पंजाब में गर्मी बढ़ने लगी है, लेकिन आज बुधवार व गुरुवार बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने आज राज्य में यलो अलर्ट जारी किया है। बीते दिन औसत अधिकतम तापमान 1.2°C बढ़ गया, जो सामान्य से 4.4°C अधिक दर्ज किया गया है। वहीं बठिंडा में सबसे अधिक 35.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के औसत से काफी अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन गुरुवार से तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना है। ऐसा पड़ोसी राज्य में मौसम में बदलाव के कारण होने वाला है। पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। जिसका असर पंजाब के तापमान पर भी पड़ेगा। पंजाब के 4 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने हिमाचल के साथ सटे जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं का भी अनुमान है। लेकिन गुरुवार के बाद शुक्रवार से मौसम एक बार फिर शुष्क बना हुआ है। किसानों को सावधानी बरतने की चेतावनी
मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है, विशेष रूप से किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वालों को सजग रहने के लिए कहा गया है। तेज़ हवाओं और आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए पक्की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। बिजली गिरने की संभावना को देखते बारिश के बीच खुले स्थानों और खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी गई है। पंजाब में शहरों का तापमान अमृतसर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। तापमान 17 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। तापमान 16 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। तापमान 17 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। तापमान 18 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। तापमान 19 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *