पंजाब में आज बारिश की संभावनाएं नहीं:तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा; आने वाले दिनों में बढ़ने लगेगा दिन का पारा

पंजाब में आज बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया। ना ही कहीं बारिश की संभावनाएं बन रही है। वहीं, बीते 24 घंटों में छुटपुट इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि अधिकतर जिलों में बादल छाए रहे। जिसके बाद तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन आने वाले दिनों में दिन का अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की जाएगी और ये सामान्य से अधिक रहेगा। राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.8°C की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि यह सामान्य के करीब ही बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.3°C मोहाली में दर्ज किया गया। मार्च में पड़ने वाली है गर्मी भले ही मार्च की शुरुआत बारिश से हुई हो, लेकिन मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मार्च का महीना भी गर्म रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च के पहले हफ्ते में पंजाब और आसपास के राज्यों में तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहने का अनुमान है। वहीं, 7 से 14 मार्च तक तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। बीते दिनों मौसम विभाग की तरफ से ओरेंज अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन ना ही बारिश हुई और ना ही ओलावृष्टि हुई। ये किसानों के लिए राहत थी। आने वाले दिनों में दिन का तापमान का बढ़ना भी किसानों के लिए बेहतर होगा। पंजाब के शहरों का मौसम- अमृतसर – आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 11 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 8 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 11 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 11 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 12 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *