पंजाब में आज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन इसका अधिक असर सिर्फ हिमाचल प्रदेश के सटे जिलों में ही देखने को मिलेगा। बीते दिन कुछ जिलों में ही हल्की बारिश देखने को मिली। जिसके बाद राज्य के औसतन तापमान में हल्की कमी आई है। वहीं आज के बाद बारिश का अगला दौर 14 अगस्त से होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार अधिकतम तापमान में आज औसतन 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि यह राज्य में सामान्य के करीब है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अबोहर में रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 35.4 डिग्री, लुधियाना में 33.0 डिग्री, पटियाला में 31.8 डिग्री, गुरदासपुर में 33.5 डिग्री और बठिंडा में में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के आंकड़ों में, लुधियाना में 1.2 मिमी, पटियाला में 0.5 मिमी, होशियारपुर में 0.5 मिमी और अन्य स्थानों पर मामूली या कोई बारिश नहीं हुई। 11 से 13 अगस्त तक सामान्य रहेगा मौसम मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी के अनुसार, 10 अगस्त को पंजाब के कुछ उत्तरी और मध्य जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश की संभावना के मद्देनज़र येलो अलर्ट जारी किया गया है। 11 से 13 अगस्त तक पूरे राज्य में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है और किसी भी जिले के लिए चेतावनी नहीं है। वहीं 14 अगस्त से दोबारा से राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यानीकि 14 अगस्त तक मानसून सुस्त रहने के बाद दोबारा से सक्रिय दिखेगा। पंजाब के प्रमुख शहरों में आज मौसम अमृतसर- आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 25 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।


