पंजाब में आज हल्की से मध्यम बारिश होगी:10 -11 को यलो अलर्ट, तापमान सामान्य से कम, पौंग डैम से पानी छोड़ा जाएगा

पंजाब में आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, लेकिन बारिश या आंधी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिन यानी 9 अगस्त तक राज्य में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इसके बाद, 10 और 11 अगस्त को लगातार दो दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बीते 24 घंटों में राज्य के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक गर्मी बठिंडा में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पौंग डैम से आज शाम पांच बजे पानी छोड़ा जाएगा। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बाेर्ड ने इस बारे में अलर्ट जारी किया है। आज इस हिसाब से होगी बारिश आज (6 अगस्त) को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा (50 से 75% संभावना) है। गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला: कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा (25 से 50% संभावना)।अन्य 12 जिले (अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर) में हल्की से मध्यम वर्षा (25% संभावना) है। आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम 7 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर में 25 से 50% बारिश की संभावना। गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में कुछ स्थानों पर 25% बारिश की संभावना।अन्य जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं। 8 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली में अधिकतर स्थानों पर 50 से 75% बारिश की संभावना।गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, मोहाली, पटियाला में कुछ स्थानों पर 25 से 50% बारिश की संभावना। 9 अगस्त को:पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर में अधिकतर स्थानों पर 100% बारिश की संभावना।गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में 50 से 75% बारिश।अमृतसर, लुधियाना, संगरूर में कुछ स्थानों पर 25 से 50% बारिश।अन्य जिलों में 25% तक बारिश की संभावना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *