पंजाब में कल वकीलों की हड़ताल:फतेहगढ़ साहिब में MLA के भाई ने किया था वकील पर हमला, 24 दिनों से प्रदर्शन जारी

फतेहगढ़ साहिब में नगर कौंसिल चुनाव के दौरान एक वकील पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस के खिलाफ में वकीलों ने प्रदर्शन किया। खन्ना में पिछले 24 दिनों से वकील हड़ताल पर हैं और अब 16 जनवरी को पूरे पंजाब में वकील काम से दूर रहेंगे। घटना फतेहगढ़ साहिब की है, जहां नगर कौंसिल चुनाव के दौरान वकील हसन सिंह पर स्थानीय विधायक गैरी वड़िंग के भाई और उनके साथियों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने रिवॉल्वर के बट से उनके सिर पर वार किया और तेजधार हथियारों से भी हमला किया। गंभीर रूप से घायल वकील को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 500 से ज्यादा मामलों की सुनवाई प्रभावित
खन्ना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजप्रीत सिंह अटवाल के अनुसार, पुलिस शहीदी सभा में व्यस्त होने का बहाना बनाकर कार्रवाई से बच रही है। वकीलों ने डीजीपी पंजाब को पत्र लिखा और एसएसपी से भी मुलाकात की, जिन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन सियासी दबाव के कारण अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हड़ताल के कारण खन्ना में रोजाना 500 से अधिक मामलों की सुनवाई प्रभावित हो रही है। वकीलों ने 9 जनवरी को भी प्रदेश व्यापी हड़ताल की थी और फतेहगढ़ साहिब में एसएसपी ऑफिस के बाहर धरना दिया था। न्याय की मांग को लेकर अब 16 जनवरी को पूरे पंजाब के वकील एक बार फिर हड़ताल पर जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *