पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी, राजनेता भी यहां सुरक्षित नहीं : भंडारी

अमृतसर| भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मीडिया प्रमुख भाजपा पंजाब गौरव भंडारी ने कहा कि प्रदेश में जब से आप की सरकार बनी है, तब से कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बद से बदतर होती जा रही है। सत्ता में आने से पहले पूरी तरह कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। गौरव भंडारी ने कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि पूरे प्रदेश में आम नागरिक तो दूर, सत्ताधारी दल के सफेदपोश नेता तक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में गैंगस्टरों का खौफ इस कदर बढ़ चुका है कि आए दिन लोगों को धमकियां मिल रही हैं और लगभग हर रोज किसी न किसी हत्या की खबर सामने आ रही है। चाहे सत्ताधारी पार्टी का सरपंच हो, कबड्डी का खिलाड़ी हो या फिर विदेश से आई कोई महिला हो, यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है। गैंगस्टर दिनदहाड़े जहां चाहें गोलियां चला रहे हैं और पुलिस व्यवस्था मूकदर्शक बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *