पंजाब में खनन विभाग के नाम पर फर्जी वेबसाइट:मुख्य आरोपी गिरफ्तार, परमिट जारी कर सरकारी खजाने को पहुंचा रहा था नुकसान

पंजाब में खनन विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने वाले अपराधी तक पुलिस पहुंच गई है। स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने फर्जी वेबसाइट बनाने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। पंजाब में अवैध खनन के मामले की सुनवाई पिछले काफी समय से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चल रही थी। इस दौरान खनन विभाग ने फरवरी माह में सुनवाई के दौरान बताया था कि विभाग ने अवैध खनन को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। स्टेट साइबर सेल में केस दर्ज लेकिन कुछ लोगों ने विभाग की वेबसाइट से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट बना ली है। वहां से अवैध तरीके से खनन परमिट जारी किए जा रहे हैं। सुनवाई के बाद स्टेट साइबर सेल में इसको लेकर केस दर्ज किया गया। जिसके बाद यह केस दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *