पंजाब में जहरीली शराब से अब तक 21 की मौत:9 गंभीर, बोल भी नहीं पा रहे, DSP-SHO सस्पेंड; 9 लोग गिरफ्तार

पंजाब में अमृतसर जिले के मजीठा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों की संख्या 21 हो गई है। जबकि, 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनका अमृतसर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीमारों में 4 की हालत इतनी गंभीर है कि वे बोलने की स्थिति में भी नहीं हैं। मृतकों में भंगाली कलां, मराडी कलां, पातालपुरी, थ्रिएवाल, तलवंडी खुम्मन और करनाला के लोग शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने जहरीली शराब बेचने के आरोप में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है कि जहरीली शराब कहां से और कैसे आई? इसके अलावा मजीठा थाने के SHO अवतार सिंह और DSP अमोलक सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, दोपहर को CM मान भी मजीठा पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की। CM भगवंत मान ने ये 3 बाते कहीं… पुलिस ने छापामारी शुरू की
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस इलाके में लंबे समय से नकली शराब का धंधा चल रहा था, लेकिन प्रशासन ने कभी सख्ती नहीं की। अब लोगों की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया है और संबंधित ठिकानों पर छापे मारने शुरू कर दिए हैं। सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह DC साक्षी साहनी भी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंची और उनका हाल जाना। उन्होंने बताया कि तीनों गांवों में जिनमें हल्के लक्षण भी दिख रहे हैं, उन्हें अस्पताल दाखिल करवाया जा रहा है। SSP ने मामले में कार्रवाई की ये जानकारी दी… सोमवार को शुरू हुआ मौतों का सिलसिला… ग्रामीण बोले- सुबह बिगड़ी थी तबीयत
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मराडी कलां गांव में हड़कंप तब मचा जब पता चला कि करीब 15 लोग बोल भी नहीं पा रहे हैं। वे न कुछ खा-पी रहे थे और हाथ-पैरों की हरकत भी बंद हो गई है। इन सभी ने एक जैसी देसी शराब पी थी। इसके बाद यहां 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मेजर सिंह, सरबजीत सिंह, सिकंदर, पन्ना के रूप में हुई है। जबकि, अन्य व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पास के गांव भंगाली कलां में से भी इसी तरह की घटनाएं सामने आईं। वहां भी पहले पीड़ितों की आवाज बंद हुई, फिर 3 लोगों की मौत हो गई। उसमें रमन, रोमी और बलबीर सिंह शामिल थे। बाकी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता गया। भंगाली कलां में 2 का दाह संस्कार हुआ
गांव भंगाली कलां के लोगों ने बताया कि गांव में जहरीली शराब पीने से 5 से 6 लोगों की मौत हो गई है। कल सुबह करीब 11 बजे पहली मौत हुई थी। उसके बाद लगातार लोगों की जान जाती रही। कल शाम 4 लोगों के मरने की जानकारी मिली थी। इनमें से 2 परिवारों ने तो संस्कार कर दिया था। 2 के शव अभी घरों में पड़े थे। देर शाम उनका दाह संस्कार रोका गया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं, गांव के अन्य व्यक्ति ने बताया कि रात 12 बजे अनाउंसमेंट की गई कि जिनकी हल्की सी भी तबीयत खराब है, वे खुद सामने आएं। इसके बाद कई लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। आज सुबह भी 4-5 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले में राजनीति शुरू, पढ़िए किस नेता ने क्या कहा… 3 साल में जहरीली शराब का यह चौथा बड़ा मामला
पंजाब में जहरीली शराब से मौतों का यह 3 साल में यह चौथा बड़ा मामला है। इससे पहले 2020 में अमृतसर, तरनतारन और बटाला में जहरीली शराब से 100 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जो उस समय कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के लिए बड़ा झटका थी। पिछले साल पठानकोट में नकली शराब पीने से 21 लोगों की मौत हुई थी। उसी मामले में नकली शराब बनाने वाली एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा नवांशहर और होशियारपुर में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। हादसे के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार : रवनीत बिट्‌टू रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अमृतसर में जहरीली शराब से हुई मौत के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कहा कि पंजाब में यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिला संगरूर में भी ऐसी घटना हुई थी। उन्होंने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। रेल मंत्री ने आरोप लगाया कि दिल्ली में शराब घोटाला करने के बाद अब आम आदमी पार्टी पंजाब में भी वही दोहरा रही है। दिल्ली से आए नेता अवैध शराब के कारोबार से धन कमा रहे हैं। सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम पर करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद नशे पर अंकुश नहीं लग पाया है। बिट्टू ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने डीएमसी, एसएचओ समेत वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की है। साथ ही प्रत्येक पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ जहरीली शराब से मौत की यह खबर भी पढ़ें… पंजाब में जहरीली शराब से 4 दिन में 21 मौतें, 23 लोग अस्पताल में, यूट्यूब से सीखी शराब बनानी; चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट पंजाब में जहरीली शराब पीने से 4 दिन में 21 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका संगरूर है। यहां 19 लोगों की जान गई। पटियाला जिले में 2 शख्स ने दम तोड़ा। मंगलवार रात शुरू हुआ मौतों का सिलसिला शनिवार तक जारी रहा। 23 के आसपास लोग अभी भी संगरूर और पटियाला के अस्पतालों में भर्ती हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *