पंजाब में तापमान में बदलाव नहीं, सामान्य हुआ:पश्चिमी विक्षोभ हुआ सुस्त, नहीं हुई बारिश; 2 दिनों में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

4 फरवरी से एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ आज सुस्त हो चुका है। पंजाब में अलर्ट के बाद भी बारिश नहीं हुई। जनवरी की तरह अब फरवरी माह भी शुष्क जा रहा है। लेकिन इस पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमाचल प्रदेश में देखने को मिला और कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई। जिसके चलते बीते कुछ दिनों में पंजाब के तापमान में हल्की गिरावट हुई और तापमान सामान्य स्थिति में पहुंच गया है। पंजाब में आज बारिश व धुंध को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दो दिनों तें पंजाब के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी। 8 फरवरी को एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ 4 फरवरी से सुस्त हुए पश्चिम का असर पहाड़ी क्षेत्र तक सीमित रहा। अलर्ट के बाद भी पंजाब व आसपास के राज्यों में बारिश नहीं हुई। वहीं अब नया पश्चिम विक्षोभ 8 फरवरी से एक्टिव होने वाला है। ये पश्चिमी विक्षोभ भी जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों तक सीमित रहने वाला है। इसका असर भी मैदानी इलाकों में देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगल एक सप्ताह में पंजाब में शुष्क रहने का अनुमान है। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 9 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 8 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 9 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 9 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 11 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *